Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वारंटी को भेजा जेल

वारंटी को भेजा जेल

सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने गांव नगला लोका से एक मामले में बांछित चल रहे व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गुरुवार को एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी ने पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तार अभियान के तहत गांव नगला लोका से प्रमोद उर्फ प्रमुआ पुत्र रामप्रकाश को एक मारपीट और धमकी देने के आरोप में न्यायालय से वांछित चलने पर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।