Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा ‘प्रत्येक राष्ट्र की यात्रा में ऐसे क्षण आते हैं जो गौरव प्रदान करते हैं और उनका आने वाली पीढियों पर ऐतिहासिक प्रभाव पड़ता है। आज वैसा ही एक क्षण है। भारत ने उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र’ (एएसएटी) का सफलतापूर्वक परिक्षण किया है। मिशन शक्ति की सफलता पर आप सभी को बधाई। मिशन शक्ति अत्यधिक कठिन था और इसे स्टीक ढ़ंग से अत्यंत उच्च गति पर संचालित किया गया। यह भारत के असाधारण वैज्ञानिकों के कौशल तथा हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम की सफलता को दिखाता है।
मिशन शक्ति दो कारणों से विशेष है:
1. भारत इस तरह की विशेषज्ञ और आधुनिक क्षमता प्राप्त करने वाला चौथा देश बन गया है।
2. संपूर्ण प्रयास स्वदेशी है।
3. भारत गर्व के साथ अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरा है। यह परीक्षण भारत को सशक्त, पहले से अधिक सुरक्षित बनाएगा तथा शांति और सदभाव को बढ़ायेगा।