Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बैंक ऑफ बड़ौदा ने नगर निगम के साथ किया समझौता

बैंक ऑफ बड़ौदा ने नगर निगम के साथ किया समझौता

फिरोजाबाद। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने नगर निगम फिरोजाबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत नगर निगम, फिरोजाबाद के सभी कर्मियों के वेतन खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में खोले जाएंगें। इस दौरान नगर आयुक्त ऋषि राज, सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आगरा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख सुंदर सिंह तथा फिरोजाबाद शाखा के शाखा प्रमुख गंगवीर सिंह छोंकर मौजूद रहे। इस विशेष वेतन खाता पैकेज के अंतर्गत बैंक द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को 60 लाख तक के मुफ्त दुर्घटना बीमा के साथ-साथ अन्य विशिष्ट सुविधाएं दी जाएंगी।.