Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सचिवों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

सचिवों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गत वित्तीय वर्ष के दौरान विकास कार्यो का खर्च शासन द्वारा वेबसाइट पर अपलोड नहीं कराने वाले ग्राम सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश सीडीओ ने दिए हैं। बताते चलें कि गत वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान ग्राम विकास के लिए राज्य वित्त और 13 वें वित्त आयोग द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो के लिए लाखों रूपये की धनराशि निर्गत की थी। हालांकि निर्गत राशि के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो को अमली जामा भी पहनाया गया। लेकिन पंचायत सचिवों ने विकास कार्यो का लेखा जोखा शासन द्वारा निर्धारित बेबसाइट प्रिया साफ्ट में नहीं कराया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लेखा जोख अपडेट नहीं कराने वाले संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों जिनमें भारौल, बनवारा, ताखा, पैगू, गगनपुर और नगला सिंह सहित ग्यारह ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरूद्व एफआईआर के निर्देश दिए हैं।