Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 100 बेड क्षमता वाले सेवार्थ संस्थान अधिकृत

100 बेड क्षमता वाले सेवार्थ संस्थान अधिकृत

फिरोजाबाद, एस.के.चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा नोवल कोरोना वायरस की बीमारी की रोकथान एवं नियंत्रण हेतु जनहित में 100 बैड क्षमता वाले सेवार्थ संस्थान सेठ विमल कुमार जैन ट्राॅमा एवं फिजियाथैरेपी सेन्टर, जे0एस0 हाॅस्पीटल एवं डाईग्नोसिस, शिकोहाबाद, यूनिटी हाॅस्पीटल नगला भाऊ, अग्रसैन धाम ऐडिफाई स्कूल के पास तथा 35 बैड के क्षमता वाले ओम हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेण्टर, बंसल नर्सिंग होम एवं 25 बैड क्षमता के जीवनधारा हाॅस्पीटल शिवाजी मार्ग को संस्थागत् कोरनटाईन हेतु वास्तविक उपयोग के दिनांक से अग्रिम आदेश अथवा 30 अप्रैल, 2020 में जो भी पहले हो तक के लिये अधिकृत कर दिया गया है।