Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से झुलसी किशोरी

आग से झुलसी किशोरी

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत नालबंद चौराहा के समीप एक किशोरी गुरूवार की सुवह संदिग्धावस्था में आग से झुलस गयी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाये है।
नालबंद चैराहा के समीप निवासी खुशी (16) पुत्री राकेश गुरूवार की सुवह खाना बना रही थी। परिजनों के अनुसार तभी अचानक मिट्टी के तेल से भरी कैन उसके ऊपर पलट गयी। जिससे आग लग गयी। आग लगने से वह आग की लपटों से घिरकर झुलस गयी। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आग पर काबू पाया और किशोरी को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सक के अनुसार किशोरी करीब पचास प्रतिशत आग से जली है।