हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कोरोना वायरस के कारण हुये लॉकडाउन में लोगों की मदद के साथ साथ उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वकर्मा शाखा के स्वयसेवकों ने अलीगढ रोड पर मास्को का वितरण किया एवँ लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों को भी बताया।
विश्वकर्मा शाखा के स्वयसेवकों ने अलीगढ़ रोड पर बिना मास्क लगाये सड़कों पर जा रहे लोगों को रोककर उन्हें मास्क दिया। स्वयसेवकों ने उनसे घर पर ही रहने का आग्रह किया एवँ घर से निकलने की आवश्यकता होने पर हमेशा मास्क पहनकर निकलने की सलाह दी। इसी के साथ फल विक्रेताओं, ई रिक्शा चालकों, ढ़केल वालों के साथ ही जरूरतमंदों को कोरोना से बचाव हेतु मास्को का वितरण किया। फल एवँ सब्जी विक्रेताओं से एक निश्चित दूरी में ग्राहकों को खड़े कराने के साथ सामाजिक दूरी बनाने को कहा। मास्को के वितरण में नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, आशीष सेंगर, रामवीर सिंह परमार, देवेंद्र मोहता, रवि वार्ष्णेय आदि रहे।
Jansaamna