सहपऊ/हाथरस, जन सामना संवाददाता। पूरे देश और प्रदेश में लागू लॉक डाउन के तहत कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए 24 घंटे सड़कों पर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का अब पूरे जिले में जगह-जगह पर स्वागत किया जा रहा है और आज ऐसा ही नजारा कस्बा सहपऊ में दिखाई दिया।
कस्बा सहपऊ में कोरोना वॉरियर्स जिसमें पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जब कस्बा के बाजार में भ्रमण किया गया तो कस्बा की जनता द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर एवं महिलाओं द्वारा घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं उनकी हौसला अफजाई की गई। सहपऊ कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह यादव व वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह पूरी पुलिस बल तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बा भ्रमण पर निकले थे कि तभी कस्बा के लोगों द्वारा उनका स्वैच्छिक फूल मालाएं पहनाकर व घर की छतों से पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली को देखकर लोगों द्वारा उनकी प्रशंसा की जा रही है।
Jansaamna