Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंदरों के भोजन की व्यवस्था कर रहे लायंस क्लब के सदस्य

बंदरों के भोजन की व्यवस्था कर रहे लायंस क्लब के सदस्य

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एक तरफ जहां जहां समाजसेवी संस्थाएं हर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही हैं, वहीं लायंस क्लब के सचिव एवं समाजसेवी पंकज जैन रेलवे स्टेशन पर रहने वाले सैकड़ों बंदरों को फल वितरण कर रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने बंदरों को एक कुंटल केले का वितरण किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के बंद होने से रेलवे स्टेशन परिसर में रहने वाले बंदरों के लिए पेट भरने का कोई साधन नहीं रह गया है। ऐसे में उनका भी ध्यान रखना होगा। इस दौरान लाल सिंह दिवाकर, मनीष श्रीवास्तव, राजीव गौतम, नितुल जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।