Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित महामारी कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लाॅकडाउन के दौरान गुरूवार को नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिवस का वेतन दिया हैं। नगर आयुक्त विजय कुमार ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को तीन लाख दो हजार चार सौ पांच रूपये का चेंक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा है।
नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में संकट के इस समय में देश को एकजुट होने की आवश्यकता है। जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति का राष्ट्रहित में सहयोग किया जाना अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम द्वारा सीमित संसाधनों के साथ शहर को कोविड-19 से बचाव हेतु पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम के सभी कर्मचारी विशेष रूप सफाई कर्मचारी इन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए राष्ट्रहित में अपने शहर को कोविड-19 से बचाने के लिए दिन-रात शहर के सैनीटाइजेशन एवं सफाई कार्य में लगे हुए हैं। इसी श्रृंखला में गुरूवार को नगर निगम के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया गया हैं।