Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुरादाबाद में चिकित्सक व पुलिस टीम पर हुए हमले पर जताया रोष

मुरादाबाद में चिकित्सक व पुलिस टीम पर हुए हमले पर जताया रोष

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चाणक्य फाउंडेसन के प्रबंधक पंडित अखिलेश शर्मा ने मुरादाबाद में चिकित्सकों तथा पुलिस टीम के ऊपर उपद्रवियों के द्वारा किये गये हमले की निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
चाणक्य फाउण्डेश के अखिलेश शर्मा ने कहा कि मुरादाबाद के थाना नागफनी के अंतर्गत मुहल्ला नवावपुरा में सेम्पिल लेने गयी चिकित्सको की टीम पर उपद्रवियों द्वारा हमला मानवता को शर्मशार करने बाला कदम है। जो चिकित्सक तथा पुलिस कर्मी हमारी सेवा में दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभा रहे है। उन पर छिप कर हमला करना बहुत बड़ी कायरता है। इस हमले में दोषी उपद्रवियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।