Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भीम आर्मी छात्र संघ ने किया वृक्षारोपण

भीम आर्मी छात्र संघ ने किया वृक्षारोपण

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पांचवे स्थापना दिवस पर भीम आर्मी छात्र संघ महानगर कार्यकारिणी सदस्य बंटी उर्फ योगेश के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा भीम आर्मी एकता मिशन के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष फरहान कुरैशी, नौशाद अली, हरपाल, तनिष, विशाल, राजेश, विवेक, गौतम, प्रिंस, रोनी, अभिषेक, ईशू, विकास, बंटी, मजहर खान आदि मौजूद रहे।