Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जागृति चुनी गई सुपर मॉम की विनर

जागृति चुनी गई सुपर मॉम की विनर

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। एक्शन डांस क्लासेज द्वारा सावन महोत्सव सुपर मॉम सीजन-2 का जिला स्तरीय प्रतियोगित का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमे सभी प्रतिभागियों द्वारा अच्छी परफॉर्मेंस दी गई। इसके बाद निर्णायकों द्वारा अपना निर्णय दिया गया। इसमें जागृति चौहान फर्स्ट यानी विनर रहीं। इसके अलावा सेकंड एवं थर्ड विनर भी चुनी गई ।
नगर के मैनपुरी रोड स्थित गार्डेनिया इंटर कॉलेज में सावन महोत्सव सुपर मॉम सीजन-2 संपन्न हुआ। एक्शन डांस क्लास की डायरेक्टर आशा भट्ट द्वारा यह पूरी प्रतियोगिता कराई गई। उक्त प्रतियोगिता राउंड में हुई। इसके बाद मेगा फाइनल का आयोजन हुआ, जिसमें फर्स्ट, सेकंड तथा थर्ड विनर चुनी गई। फर्स्ट विनर के खिताब पर जागृति चौहान ने अन्य सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए अपना कब्जा जमाया। सेकंड विनर का खिताब पूजा उपाध्याय तथा तीसरी विनर के रूप में पूनम जैन एवं पारुल जादौन ने जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में ऐश्वर्या भट्ट, प्रद्युमन यादव, निहारिका भट्ट, जयपुर से मनीषा शर्मा ने भूमिका निभाई। सभी प्रतियोगियों को आशा भट्ट द्वारा गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन हर्ष भट्ट और महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अश्विनी जैन, सुरभि, मोनिका गुप्ता, पल्लवी जैन, गीता विश्वास, रंजना सिंह, रीमा यादव, मीनाक्षी यादव थे।