शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। अटेवा मंडल अध्यक्ष खंड से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्म सिंह भदौरिया ने आज कॉलेजों में जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान जनपद के शिक्षकों द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया गया। सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक एमएलसी हमारे बीच का सेवारत साथी होना चाहिए। उन्होंने इंटर कॉलेज डंडियामई, चौ. लाल सिंह इंटर कॉलेज खटुआमई, श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर तिलियानी आदि कॉलेजों का दौरा किया। इस मौके पर सभी शिक्षकों ने आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन करने का वादा किया। जनसंपर्क के दौरान जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार कृष्णज, उपेंद्र यादव, विपिन यादव, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
Jansaamna