Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रिपल तलाक कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर मनाई खुशी

ट्रिपल तलाक कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर मनाई खुशी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारत के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की महिलाओं के हित में ट्रिपल तलाक पर बनाए गए। कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज महिला मोर्चा भाजपा के बैनर तले जनपद में पूर्व चेयरमैन श्रीमती डौली माहौर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने मिष्ठान बांटकर मुस्लिम महिलाओं को शॉल उड़ाकर खुशी का इजहार कर कार्यक्रम मनाया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी चैहान, नगर महामंत्री संतोष जोशी, जिला महामंत्री अल्प संख्यक मोर्चा मुबीन खान, मासूम नकवी, नौशे अली, नक्शव हसन, हुमा, खानम, नुसरत बेगम, नाजिश खान तथा बासुदेव माहौर आदि उपस्थित थे।