Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अचेत युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

अचेत युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में भर्ती एक बीमार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में दो दिन पूर्व एक युवक बीमार अवस्था में पड़ा मिला था। जिसे कुछ लोगों ने भर्ती कराया था। मंगलवार को अस्पताल मेंयुवक ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। युवक की पहचान नही हो सकी है।