Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति पसंद न आने पर युवती गई अपने मायके

पति पसंद न आने पर युवती गई अपने मायके

सिकन्द्राराऊ/हाथरस , जन सामना संवाददाता। दिल्ली निवासी एक युवती की शादी मां ने तीन महिलाओं के साथ मिलकर गुमराह कर थाना पिलुआ जनपद एटा के एक गांव निवासी युवक के साथ कर दी। युवती को युवक व उसका घर पसंद न आने पर वह पिलुआ से लौटकर अपने घर को वापस जा रही थी। उसी दौरान उसने देखा कि उक्त तीनों महिलाएं उसका पीछा कर रही हैं। जिसके कारण युवती कोतवाली पहुँच गई। बाद में पुलिस ने युवती को उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया।  पुलिस के अनुसार गुल्फसा पुत्री इरफान निवासी जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली थाना भजनपुरा दिल्ली की माँ ने शादी बिना मर्जी के उसको गुमराह कर तीन महिलाओं के साथ मिलकर सुशील कुमार पुत्र छेदालाल निवासी गांव बाडा, थाना पिलुआ, जनपद एटा के साथ कर दी। उक्त युवती को युवक का घर पसंद नहीं आया और न ही युवक। जिसके कारण युवती बुधवार को दिल्ली वापस जा रही थी। युवती को लगा कि उसका पीछा करते हुए वह तीनों महिलाएं आ रही हैं। जिसके कारण युवती कोतवाली पहुँच गई। जहाँ उसने पुलिस को अपबीती बताई। पुलिस ने युवती से पूछताछ करने के बाद फोन पर सम्पर्क कर उसकी माँ हिना कौसर को बुलाया और युवती को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया।