Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नीलगाय से टकराई बाइक, बाइक सवार घायल

नीलगाय से टकराई बाइक, बाइक सवार घायल

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। इगलास रोड पर गांव नगला गढू के निकट एक बाइक सवार से नीलगाय टकरा जाने के कारण बाइक सवार घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव बसगोई निवासी रविंद्र कुमार पुत्र भजनलाल अपने पड़ोसी एक किशोर के साथ सासनी बाइक द्वारा सब्जी लेने मंडी आया था। लौटते वक्त जैसे ही वह गांव नगला गढू के निकट पहुंचा वैसे ही एक खेत से नीलगाय निकलकर भागी जिसकी टक्कर से बाइक सवार और उस पर बैठा उसका पड़ोसी   किशोर सडक पर गिरकर घायल हो गये। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।