Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीन बैनामा को लेकर दो पक्ष भिड़े

जमीन बैनामा को लेकर दो पक्ष भिड़े

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के तहसील पर सोमवार दोपहर उस समय हडकंप मच गया जब दो पक्ष बैनामा को लेकर आपस में भिड गए। दोनों ओर गाली गलौज व जमकर मारपीट हुई। रजिस्टार कार्यलय मे भगदड मच गईं मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजकुमार, हरिशचंद्र और हरीश निवासी आजमाबाद अरांव ने गांव की ही मुन्नीदेवी, सलोचना देवी, प्रकाश देवी और मनोज देवी के नाम बैनामा किया था। आरोप है कि राजकुमार का नाती वीरेंद्र उन्हीं प्लाटों का बैनामा ब्रजेश, कमलराज और सत्यप्रकाश के नाम करने आया था। जब इसकी जानकारी पूर्व में बैनामा कराये गये व्यक्तियों को हुई तो अपने समर्थकों के साथ विरोध करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय सुबह से ही आ गये। दोपहर दो बजे के करीब जैसे ही वीरेंद्र बैनामा करने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा, तभी पहले से इंतजार कर रहे लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना से रजिस्ट्री कार्यालय के भगदड मच गई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुनील कुमार तोमर ने हंगामा कर रहे लगभग 10 लोगों को हिरासत में ले कर थाने बैठा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की गई है। जिसमें प्रथम पक्ष से सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर, ओमकार, ममतेश सिंह, सुशील और दूसरे पक्ष से चंद्रकांत, कुष्णकांत, ओमप्रकाश,बोबी और जयवीर सिंह शामिल हैं। सभी का चालान कर दिया है।