Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक पर लगा अश्लील हरकतें करने का आरोप

शिक्षक पर लगा अश्लील हरकतें करने का आरोप

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर के बर्रा तीन के मलिकपुरम निवासी रघूवीर सिंह का बेटा कक्षा 5 का छात्र है। जिसे गोविन्द नगर निवासी सुनील डलवानी पढ़ाने आता हैं। छात्र के पिता रघूवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बीते 10 अगस्त को सुनील बच्चे को पढ़ाते वक्त मेरे बच्चे को फोन पर अश्लील वीडियो (पोर्न वीडियो) दिखाया जिसकी शिकायत रघूवीर सिंह ने बर्रा पुलिस से की। शिकायत के बाद बर्रा पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई और आरोपी शिक्षक को पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।