Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लढौटा में हुई कबड्डी प्रतियोगिता

लढौटा में हुई कबड्डी प्रतियोगिता

सासनी/ हाथरस, जन सामना संवाददाता। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। क्योंकि खेलों के जरिए शरीर से निकलने वाला पसीना तमाम बीमारियों से निजात दिलाता है। खेलों से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। क्योंकि खिलाडी प्रतियोगिताओं में विजयी होते हुए अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ देश और समाज का नाम भी रोशन करता है। लढौटा में हुई कबड्डी टूर्नामेंट का फीताकाटकर उद्घाटन करते हुए किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रकट किए। उन्होंने प्रतियोगिताओं को अधिक से अधिक तौर पर कराने की अपील की। कबड्डी प्रतियोगिता में कई गांव के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान आकाश वार्ष्णेय, अरिहंत जैन, अनुज चौधरी, सौरभ चौधरी, शिवम उपाध्याय, शुभम ठाकुर आदि मौजूद थे।