Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घरेलू सामान ले गई पत्नी! कुछ तो करो साहब

घरेलू सामान ले गई पत्नी! कुछ तो करो साहब

सासनी/ हाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक का उसकी पत्नी बिना बताए घरेलू सामान लेकर फुर्र हो गई। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में दी है। शिकायत करते हुए बबूलगंज निवासी राजपाल पुत्र ओमप्रकाश ने कहा है कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व रामखिलाडी आतीपुर फिरोजाबाद की जन्मजात मूक बधिर पुत्री माला से हुई थी। उसे बोलने और सुनने में काफी परेशानी होती थी। गुरूवार की देर रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी माला घर का सामान जिमसें 5 हजार नगद तथा सोने चांदी के गहने लेकर कहीं चली गई। सुबह जब राजपाल की आंख खुली तो घर का सामान न पाकर उसकी होश फाख्ता हो गये। राजपाल ने अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाश किया मगर सामान और पत्नी गायब थे। पीडित ने पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।