Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यक्तिगत जानकारी न दे किसी को-पुलिस कप्तान

व्यक्तिगत जानकारी न दे किसी को-पुलिस कप्तान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस कप्तान विक्रांत वीर ने जनपद के लोगों से आह्वान करते हुए कहा है, कि आजकल धोखाधड़ी के मामले व सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी के मामले घटित किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें और किसी को भी अपनी जानकारी शेयर न करें। पुलिस कप्तान विक्रांत वीर ने कहा है, कि धोखाधड़ी के इरादे से भेजे गए ऐसे किसी भी सन्देश से सावधान रहें, जिसमें आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी केवाईसी डिटेल्स को अपडेट करने को कहा या मुफ्त मोबाइल डेटा देने का वादा किया गया हो। अज्ञात व संदिग्ध नंबरों से कॉल करने वालों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी कभी भी न दें और सुरक्षित रहें।