Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शांतिभंग में दो गिरफ्तार

शांतिभंग में दो गिरफ्तार

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना । शराब पीकर गाली-गलौज कर पत्थर मारकर घायल करने के मामले में थाना पुलिस ने दो लोगों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है। सिसोलर थाना क्षेत्र के गांव लेवा निवासी बजरंगा पुत्र विश्वनाथ सविता अपने घर के बाहर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जिसका पडोसी वीरसिंह ने विरोध किया तो उक्त बजरंगा और अधिक गालीगलौज करने लगा जिससे दोनों ओर से विवाद बढने पर वीर सिंह की पुत्री चांदनी ने पत्थर मारकर बजरंगा को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग करने की धारा मे चालान कर दिया है।