Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा महिला नेत्रियों मे फूंका ठाकरे व राउत का पुतला

भाजपा महिला नेत्रियों मे फूंका ठाकरे व राउत का पुतला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय में बीएमसी द्वारा की गई तोड़फोड़ एवं उन पर अभद्र टिप्पणी व बयानबाजी के विरोध व कंगना रनौत के सम्मान में आज भाजपा महिला मोर्चा की महिला नेत्रियों द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व शिवसेना नेता संजय रावत का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया और कहा कि महिला के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा पूरी तरह उनके साथ है।
पुतला दहन में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सभासद श्रीमती लीलावती पुंडीर, जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष स्मृति पाठक, बबली सिंह, पूनम सिंह, पूनम शर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका शालिनी पाठक, भाजपा नगर मंत्री सुचेता जॉन, प्रेमलता सिंह आदि महिलाएं शामिल थीं।