Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत विभाग ने 6 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

विद्युत विभाग ने 6 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज तड़के सुबह शहर के बाहरी क्षेत्र गांव नगला टीका में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया और 6 स्थानों पर बिजली चोरी को पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के एसडीओ प्रथम एसएन पांडे के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम द्वारा गांव नगला टीका व उसके आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया और इस अभियान के दौरान छह स्थानों पर बिजली चोरी को पकड़ा गया है। बिजली विभाग के चेकिंग अभियान से खलबली मची हुई है। विद्युत विभाग द्वारा छह स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी के मामलों में 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।