मौदहा/ हमीरपुर, जन सामना। विकास खंड क्षेत्र के गांव जिगनौडा से इचैली के बीच विधायक निधि से बन रही सड़क ठेकेदार की लापरवाही के कारण अभी तक पूरी नहीं हुई। खराब सड़क से लोगों का निकलना दुस्वार है। तो वहीं ठेकेदार सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क के अभियान की धज्जियां उड़ा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव जिगनौडा से इचैली मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था, जिसको तत्कालीन विधायक द्वारा संज्ञान में लेने के बाद इसका इस्टीमेट बना टेंडर भी लगाया गया था, परन्तु ठेकेदार ने इस सड़क के निर्माण के लिए गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया, ग्रामीणों ने बताया कि लगभग चार माह से ऐसे ही गिट्टी पड़ी हुई है। लोगों का निकलना चलना मुश्किल हो रहा है, कई लोग इस सड़क पर बाइक से गिर कर चुटहिल हो चुके हैं। परंतु अभी तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण आवागमन बाधित है। सरकार के द्वारा चलाया जा रहा गड्ढा मुक्त अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ा सरकार को बदनाम किया जा रहा है। एक तरफ सरकार अपनी छवि सुधारने में लगी हुई है तो दूसरी तरफ ठेकेदार की लापरवाही सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।
Jansaamna