कानपुर, जन सामना| समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम जी के नेतृत्व में एमएलसी उदयवीर सिंह, व एमएलसी सुनील सिंह यादव पूर्व सांसद जी के यहाँ शोक संवेदना व्यक्त करने प्रतापगढ़ जा रहे थे, और योगी की पुलिस ने दमनकारी रवैया दिखाते हुए। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरोध में कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान खान पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह यादव, डॉ अभिषेक यादव, अविनाश गुप्ता, विभु सभी समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता पैदल मार्च करके जिला अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। अमित सिंह यादव ने कहा कि सरकार हिटलर जैसा रवैया अपना रही है आने वाले2022 चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी । विनय गुप्ता ने कहा योगी जब जब डरता है तो पुलिस को आगे कर देते है । योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है।
Home » मुख्य समाचार » जनप्रतिनिधियों को लोगों के दुःख सुख में शामिल होने से रोक रही सरकार: विनय गुप्ता
Jansaamna