Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाहन चेकिंग में वसूला शमन शुल्क

वाहन चेकिंग में वसूला शमन शुल्क

सासनी/हाथरस, जन सामना। पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे, वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस चौकी गोहाना क्षेत्र में की गई वाहन चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज एसआई शांतिशरण यादव ने मय फोर्स के वाहन चेकिंग की। सोमवार को की गई वाहन चेकिंग के दौरान दुपहिया और चार पहिया वहनों की चेकिंग की गई। जिसमें पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियम समझाने के साथ उन्हें कोरोना काल में फेसमास्क, सेनेटाईजर उचित दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं गलती करने वाले वाहनों से 2100 रूपये जुर्माना व पांच वाहनों के चालान काटे। इस दौरान कांस्टेबिल अधिकारी, तथा अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।