Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जे.एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में फाइनल इयर की परीक्षाएं शुरू

जे.एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में फाइनल इयर की परीक्षाएं शुरू

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। सोमवार को जिले के एकमात्र जे.एस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में फाइनल इयर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के दौरान कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सभी इंतजाम किये गये। विश्वविद्यालय  के महानिदेशक डा. गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय मास्क, फेसशीलड, सेनेटाइजेसन इत्यादि की व्यवस्था की गई। तथा सभी छात्र-छात्राओं को शारीरिक दूरी का भी पूरी तरह पालन कराया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरिमोहन एवं महानिदेशक ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी।