Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करंट लगने से अधेड़ की हालत गंभीर

करंट लगने से अधेड़ की हालत गंभीर

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। घर में कूलर का प्लग लगाते समय हुई स्पार्किंग के कारण व्यक्ति करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी ओमबाबू (55) उदय घर में कूलर का प्लग लगा रहा था तभी वह करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।