Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी पार्टी के सपा जिलाध्यक्ष पर छात्रवृत्ति घोटाले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार

समाजवादी पार्टी के सपा जिलाध्यक्ष पर छात्रवृत्ति घोटाले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार

छात्रवृत्ति घोटाले मामले में आरोपी
सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने हाथरस पुलिस को भेजी तहरीर गिरफ्तारी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पर छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में अब गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। उनके खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले के दर्ज मुकदमे में ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तारी की जा सकती है। जिसकी तहरीर आज हाथरस पुलिस प्रशासन को मिल गई है। सीओ सिकंद्राराऊ सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है, कि ईओडब्ल्यू कानपुर इकाई द्वारा धारा 420, 467, 468, 471 थाना सिकन्द्राराऊ के मामले की विवेचना की जा रही है और उक्त विवेचना के संबंध में ईओडब्ल्यू से युवराज सिंह यादव आदि 13 व्यक्तियों की तहरीर गिरफ्तारी प्राप्त हुई है। जिसके संबंध में ईओडब्ल्यू को सहयोग प्रदान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।  वर्ष 2007- 2011 के बीच समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह यादव के विद्यालयों में 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) कानपुर इकाई द्वारा की जा रही है और ईओडब्ल्यू द्वारा उक्त मामले में अब गिरफ्तारी हेतु हाथरस पुलिस को गिरफ्तारी तहरीर भेजी गई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है, कि समाजवादी पार्टी द्वारा जैसे ही युवराज सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया था तभी भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर द्वारा उक्त नियुक्ति पर आपत्ति जताई गई थी।