Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आधा किलो नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार

आधा किलो नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को कस्बा के बजरिया गली मोहल्ला से आधा किलो नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गुरूवार को एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार वह अपने हमराह कांस्टेबिल हिमांशु कुमार तथा गौरवपुर एवं कस्बा इंचार्ज एसआई मनोज शर्मा के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक बाजार में गांधी चैक से बजरिया को जाने वाले रास्ते पर कुछ नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बाजार में जाकर युवक को बजरिया जाने वाली गली के निकट दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में आधा किलो सफेद नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम कुंवरपाल पुत्र बनवारी लाल निवासी मोहल्ला चामणवाला बताया है।