Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नाबालिका को भगाने का आरोप

नाबालिका को भगाने का आरोप

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना । सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक नाबालिका को भगा ले जाने का मामला पंजीकृत कराया गया है। नाबालिग बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को गांव के निवासी धर्मेंद्र, राकेश व सियादुलारी तीनों मिलकर बीते 17 सितम्बर को बहला फुसलाकर भगा ले गए है। उसकी काफी खोजबीन की गयी। लेकिन अभी तक पता नही चल सका। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।