Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी फरियाद

समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी फरियाद

हमीरपुर, अंशुल साहू। जिलाधिकारी हमीरपुर डा0 ज्ञानेश्वर त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर एवं थाना कुरारा में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वहीं डीएम व एसपी द्वारा थाना कुरारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियाओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के सभी संबन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।