Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आठ घंटे की विद्युत कटौती ने छीना सुकून, नगर में मचा हाहाकार

आठ घंटे की विद्युत कटौती ने छीना सुकून, नगर में मचा हाहाकार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को सुधारने के नाम पर करोड़ों रुपये बिजली विभाग ने खर्च कर दिए। लेकिन, लोगों को बिजली कटौती की मार से निजात नहीं मिल पा रही है। हाल यह है कि शहरी क्षेत्र में रोजाना रुक-रुककर छह से आठ घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से लोगों का दिन का चैन और रात का सुकून छिनने लगा है। आवास विकास काॅलोनी और शहजलपुर फीडर से जुडे इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी है। मैनपुरी तिराहा, आवास विकास कॉलोनी, गंगा नगर, पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, बस स्टेंड, शम्भूनगर, मेहरा काॅलोनी, कटरा बाजर, सब्जी मण्डी सहित दर्जनों मुहल्लों में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। एक ओर बिजली कर्मी इसे फाल्ट और ओवरलोडींग की बात बता रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार कटौती की बात पूरी तरह से गलत है। एसडीओं मनीष कुमार कहना है कि जब बडा फाल्ट हो जाता है तो लाईट को शट डाॅउन करना पडता है। जिससे एक ये दो घण्टे लाईन को ठीक करने में लग जाते है।