Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नियमों की अवहेलना करने पर दो नामजद सहित कई अज्ञात

नियमों की अवहेलना करने पर दो नामजद सहित कई अज्ञात

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना । कोविड-19 के कहर को नजरअंदाज कर भीड़ एकत्रित कर एसडीएम मौदहा को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को एसडीएम मौदहा ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोरोना के चलते एक दो व्यक्ति कार्यालय में आकर व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन दे सकते हैं। लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने इस बात का विरोध किया और एसडीएम को ज्ञापन देने की मांग कर कस्बे के मुख्य मार्ग में बैठ कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को समझा कर कोतवाली प्रभारी ने स्वयं ज्ञापन लिया और कांग्रेसी नेताओं शहजादा चिश्ती गांधी और सलीम अहमद मजदूर सहित लगभग दो दर्जन अज्ञात कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध धारा 188/269/51 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।