Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाभी ने लगाया देवर के ऊपर बलात्कार का आरोप

भाभी ने लगाया देवर के ऊपर बलात्कार का आरोप

राठ/हमीरपुर, जन सामना । कस्बे की एक महिला ने अपने देवर को आरोपित करते हुए बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। महिला ने आरोपित कर कहाकि उसका पति पांच साल से लापता है। उसकी चार पुत्रियां और एक पुत्र है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करती है। बताया कि उसके सास, ससुर के पास करीब तीन एकड़ जमीन है। सास ससुर ने उसे कुछ भी नहीं दिया। उसका देवर उसे दो वर्षों से परेशान कर रहा है। आरोपित किया कि देवर उसकी मर्जी के बिना उसका जबरन बलात्कार करता है। जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस का कहना था कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।