Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रसपा की संदेश साइकिल यात्रा जनपद में 21 को आयेंगी

प्रसपा की संदेश साइकिल यात्रा जनपद में 21 को आयेंगी

फिरोजाबाद, एस. के. चितौड़ी। प्रदेश की विभिन्न समस्याओं और सरकार की रोजगार व नौजवान विरोधी नीतियों के विरूद्व जन जागरण के उद्देश्य से प्रसपा लोहिया की एक साइकिल संदेश यात्रा लखनऊ से शुरू हुई। संदेश यात्रा 16 सितंबर से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए 21 सितंबर को फिरोजाबाद में आयेगी। संदेश यात्रा का प्रसपा महानगर अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में प्रातः नौ बजे नगला भाऊ चौराहे पर स्वागत किया जायेगा।