Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेत जाते बालक को जहरीले कीडे ने काटा, हालत गंभीर

खेत जाते बालक को जहरीले कीडे ने काटा, हालत गंभीर

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना । खेत जाते समय मासूम बच्चे को किसी जहरीले कीडे़ ने काट लिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से मासूम बच्चे की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिंवार थाना क्षेत्र के गांव पारा निवासी भोला (10) पुत्र जयप्रकाश अपने परिजनों को खाना देने के लिए खेत जा रहा था। तभी जंगली रास्ते में किसी जहरीले कीडे ने काट लिया। परिजनों द्वारा बच्चे को कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि बच्चे के परिजन सदर अस्पताल ले जाने के बजाय झाडफूंक पर विश्वास कर सदर अस्पताल लेकर नहीं जा रहे थे। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि हमने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार कर रेफर कार्ड बना दिया है। अब सदर अस्पताल ले जाना या नहीं ले जाना परिजनों की इच्छा पर निर्भर है।