Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 4 मरीज निकले कोरोना पाॅजिटिव, 4 डिस्चार्ज

4 मरीज निकले कोरोना पाॅजिटिव, 4 डिस्चार्ज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीजों को मिलने का क्रम प्रतिदिन जारी है और आज भी बीती रात्रि से लेकर सुबह तक 4 कोरोना केस निकले हैं। अब जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 946 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि से लेकर आज सुबह तक चार नए कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं। जिनमें एक 61 वर्षीय महिला गिर्राज कॉलोनी, 48 वर्षीय पुरुष नगला ओझा चंदपा, 32 वर्षीय युवक गांव महमूदपुर ब्राह्मणन चंदपा तथा 71 वर्षीय वृद्धा विभव नगर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं और इन सभी को उपचार हेतु कोविड हॉस्पिटल भिजवाया गया है।उल्लेखनीय है कि अब तक जनपद में कोरोना संक्रमण के मरीजों की कुल संख्या 946 हो गई है। जबकि आज 4 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है और अब तक डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 812 हो गई है जबकि जिले में अभी तक संक्रमण की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो चुकी है तथा जिले में एक्टिव केसों की संख्या 126 एवं अभी तक जनपद में 92349 लोगों की जांच भी हो चुकी है।