Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तमंचा, कारतूस सहित दबोचा

तमंचा, कारतूस सहित दबोचा

सादाबाद/ हाथरस, जन सामना। आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों पर गश्त के दौरान पुलिस की तीखी नजर रहती है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिसावर सतीशचंद्र यादव ने नयाबाग तिराहे के निकट से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित पकड़ लिया। पकड़े गए रघुनाथ पुत्र चैखेलाल निवासी गढ़ी अंता के पास से तलाशी में पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।