Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुलसचिव ने डा0 पवन कुमार को किया सम्माानित

कुलसचिव ने डा0 पवन कुमार को किया सम्माानित

हमीरपुर, अंशुल साहू। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर हमीरपुर जनपद के राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार को, कुलसचिव बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी नारायण प्रसाद ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया। यह सम्मान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा लॉकडाउन में पुलिस के साथ स्वयं सेवकों का सहयोग, मास्क बैंक, ब्लड बैंक, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य विभाग के साथ कोविड-19 महामारी में जागरूकता कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुंचाने हेतु दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने डॉ0 पवन कुमार को इस उपलब्धि हेतु प्रशंसा करते हुए बधाई दी।