Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सिसोलर थाना क्षेत्र के गांव लेवा निवासी रीता सिंह (35) पत्नी धर्मेंद्र ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों द्वारा महिला को कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर महिला का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।