Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मध्य रात्रि को हाईवे में धू-धू कर जला ट्रक

मध्य रात्रि को हाईवे में धू-धू कर जला ट्रक

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना । कस्बा सुमेरपुर में ग्रीन लाज के राष्ट्रीय राजमार्ग में गुरुवार की मध्य रात को बिजली का तार टूट कर गिर जाने से एक ट्रक में आग लग गयी आग लगते ही उसका ड्राइवर व क्लीनर जान बचाकर उतर गए और आग बुझाने में जुट गए फिर भी पूरा ट्रक जल गया। दम कल मशीन ने आकर पूरी तरह से आग को शांत किया। रात को 12 बजे एक ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था तभी ग्रीन लाज के पास क्रासिंग के समय विद्युत तार टूट कर ट्रक के ऊपर गिर गया तो उसमें आग लग गयी। आग लगते ही ट्रक ड्राइवर व उसका सहायक दोनों घबरा गए किसी तरह से ट्रक के नीचे आये तब तक आग की लपटें देख और भी लोग वहां पहुंचकर आग बुझाने में मदद करने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। जब तक दम कल मशीन मौके पर पहुंची ट्रक जल चुका था।