Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक देने से मना करने पर की तोड़फोड़ व मारपीट

बाइक देने से मना करने पर की तोड़फोड़ व मारपीट

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना । अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भभौरा निवासी ब्रजभान पुत्र रामसिंह ने पुलिस को बताया कि वह दरवाजे पर बैठा था तभी गांव का निवासी अजय सिंह उर्फ रज्जू आया और अकारण गाली-गलौज करने लगा व मना करने पर मारपीट की। इसी गांव में घटित एक दूसरी घटना में लक्ष्मण पुत्र जयराम ने पुलिस को बताया कि गांव के निवासी शिवकांत पुत्र जयराम व विवेक कुमार उर्फ उत्तम उसके घर आये और बाइक मांग रहे थे। मना करने पर दोनों ने उसकी बाइक में तोड़ फोड़ की और मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।