Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला युवक और किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ

महिला युवक और किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ

राठ/हमीरपुर, जन सामना । अलग-अलग स्थानों पर पारिवारिक कलह के चलते दो महिलाओं एक किशोरी और एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। चिकासी थाने के बंगरा गांव निवासी रणजीत की 28 वर्षीया पत्नी क्रांति ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह से कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी मंगलसिंह की 40 वर्षीया पत्नी गायत्री, कोतवाली के औंता गांव निवासी करन सिंह 16 वर्षीया पुत्री प्रवेश और मुस्करा थाने के छानी निवासी रामगोपाल पुत्र बैजनाथ सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।