Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक से गिरकर चार घायल

बाइक से गिरकर चार घायल

राठ/हमीरपुर, जन सामना । मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग बाइक से गिरकर घायल हो गए। कोतवाली के सरसई निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र अवधेश अपने साथ जयंती पत्नी वीरेंद्र निवासी उमरिया के साथ बाइक से राठ आ रहा था। सामने से आ रहे अमगांव निवासी सूरज पुत्र नंदकिशोर की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों लोग बाइक से गिरकर घायल हो गये। इसी तरह महोबा जनपद के श्रीनगर निवासी नरेश पुत्र मानवेंद्र बाइक से गिरकर घायल हो गये। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।