Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया शुरू

पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया शुरू

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर में एक पंचायत घर निर्माण के पिछले काफी समय से चल रहे विवाद को लेकर आज तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस अधिकारी प्रेमप्रकाश मीणा द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया और उसका समाधान करा कर तत्काल पंचायत का निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है।  ज्वाइ्रट मजिस्ट्रेट प्रकाश मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत धौरपुर में निर्माणाधीन पंचायत घर का मामला पिछले काफी समय से लंबित एवं विवादित था। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी लटका हुआ था। जिसका मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया, और ग्रामीणों से बातचीत करने के उपरांत पंचायतघर एवं शौचालय निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।