Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैं व्यापारियों व शरद के साथ खड़ा हूं-गौरव आर्य

मैं व्यापारियों व शरद के साथ खड़ा हूं-गौरव आर्य

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर के बैनीगंज स्थित चर्चित दाल मिल प्रकरण को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा है कि मैं व्यापारी हूं और व्यापारियों के साथ खड़ा हूं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह भाजपा शहर अध्यक्ष के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि मैं व्यापारी हूं और व्यापारियों के साथ ही हूं तथा में पीड़ित पक्ष के साथ ही हूं। उन्होंने कहा है कि व्यापारियों की मैंने पहले भी मदद की है और आगे भी करता रहूंगा तथा उनका किसी से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। जबकि मैंने व्यापारी वर्ग की मदद की है और आगे भी करूंगा। उन्होंने भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी को लेकर कहा है कि शरद माहेश्वरी उनके छोटे भाई हैं और वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।